फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: कप्तान के रात्रि निरीक्षण में सोती मिलीं थाना प्रभारी, नहीं काम आया विधायक पति का रुतबा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Tue, 15 Jun 2021 12:29 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

एसपी ने शहाबगंज थाना प्रभारी वंदना सिंह पर लापरवाही बरतने के आरोप में की कार्रवाई। वंदना वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से अपना दल के विधायक नीलरतन सिंह पटेल की पत्नी हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी वंदना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली एसपी अमित कुमार शनिवार की रात निरीक्षण पर निकले थे। एसपी शहाबगंज थाने पहुंचे तो यहां थाना प्रभारी वंदना सिंह गश्त की जगह सोती मिलीं। एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। वंदना सिंह वाराणसी के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से अपना दल के विधायक नीलरतन सिंह पटेल की पत्नी हैं। एसपी की कार्रवाई के आगे विधायक पति का रुतबा थाना प्रभारी के काम नहीं आया।

विज्ञापन


एसपी रात्रि निरीक्षण में थाने पर पहुंचे तो गश्त की बजाय वो सोती मिलीं। दोनों मोबाइल वाहन थाना परिसर में ही खड़े मिले। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसपी ने रात्रि में ही लाइन हाजिर कर दिया। 

इंस्पेक्टर वंदना सिंह चंदौली में आने के साथ चर्चा में रही हैं। शहाबगंज थाना से पहले सकलडीहा में तैनाती के दौरान इनपर कई आरोप लगे। अधिवक्ताओं ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। यही नहीं, सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी एसपी से शिकायत करते हुए इन्हें हटाने की मांग की थी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें