महिलाओं ने आरोप लगाया कि बिना स्थानीय लोगों की सहमति के चौकी निर्माण कराया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिस स्थान पर चौकी बनाई जा रही है, उसे लेकर पहले से विवाद चल रहा है। वहीं प्रशासन का कहना है कि चौकी निर्माण जनहित और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कराया जा रहा है।
घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। बाद में अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि विवाद से जुड़े सभी पक्षों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।