फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी करते थे; लाखों रुपये और आभूषण के साथ आठ अरेस्ट

Wed, 16 Sep 2026 06:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

बंद मकानों की दिन में रेकी कर रात में ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3.50 लाख रुपये, आभूषण, लैपटाप, टीवी, गैस सिलेंडर और चोरी के रुपये से खरीदी गई वेन्यू कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी, सर्विलांस और मुगलसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने 16 सितंबर को इंडियन इंस्टीट्यूट नाच घर के पास से आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार गिरोह दिन में बंद मकानों की रेकी करता था और रात में ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपियों की निशानदेही पर 3.50 लाख रुपये नकद, लैपटाप, एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, सोने-चांदी के आभूषण और चोरी में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा बरामद किया गया। चोरी के रुपये से खरीदी गई वेन्यू कार भी पुलिस ने बरामद की है।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं की शिकायतें मिलने के बाद इनके खुलासे के लिए स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। 16 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि इंडियन इंस्टीट्यूट नाच घर के पास सफेद रंग की वेन्यू कार और ऑटो रिक्शा के पास कुछ संदिग्ध चोरी के माल के बंटवारे को लेकर बातचीत कर रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मुगलसराय, चंदौली और बलुआ थाना क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन

इन घटनाओं में मिला था सुराग
25 अगस्त को सिद्धार्थपुरम कॉलोनी निवासी बाबूलाल प्रसाद यादव के घर से करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, एलईडी टीवी, कपड़े और 80 हजार रुपये चोरी हुए थे। 26 अगस्त को आरपीएफ कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में खिड़की तोड़कर सोने की चेन, दो अंगूठियां, गैस सिलेंडर, टीवी और 3500 रुपये चोरी किए गए थे।

एक अगस्त को इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में रंजू कुमारी के घर से आभूषण और एक लाख रुपये तथा 31 अगस्त को न्यू सेंट्रल कॉलोनी में रोहित कुमार के घर से आठ हजार रुपये और करीब 50 हजार रुपये के आभूषण चोरी हुए थे। 20/21 अगस्त की रात रेलवे कर्मचारी आशीष कुमार के क्वार्टर से लैपटाप, सोने की अंगूठी और 7500 रुपये चोरी किए गए थे।

किसके पास से क्या मिला
पुलिस के अनुसार प्रशांत सोनी से 50 हजार रुपये और मोबाइल, विशाल भारती से 50 हजार रुपये और तीन मोबाइल, रहमान से 30 हजार रुपये, पायल और मोबाइल, राजेश सिंह से 30 हजार रुपये और मोबाइल, अनिल गुप्ता से 30 हजार रुपये और मोबाइल, दीपक जायसवाल से 30 हजार रुपये और मोबाइल, तुषार वर्मा से एक लाख रुपये और दो मोबाइल तथा लकी जायसवाल से 30 हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। इस तरह कुल 3.50 लाख रुपये नकद मिले।

इसके अलावा दो डेल लैपटाप, सोनी की एलईडी टीवी, इंडेन गैस सिलेंडर, दो जोड़ी पायल, तीन मीना, एक अंगूठी और एक कान की बाली बरामद हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो रिक्शा संख्या UP65JT0599 और वेन्यू कार संख्या UP67AB8628 भी कब्जे में ली है। पुलिस का कहना है कि वेन्यू कार चोरी के रुपये से खरीदी गई थी।
विज्ञापन

आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे
गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत सोनी के खिलाफ मुगलसराय, चंदौली और बलुआ थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। विशाल भारती के खिलाफ 12, रहमान के खिलाफ 16, तुषार वर्मा के खिलाफ 10, अनिल गुप्ता के खिलाफ 10, लकी जायसवाल के खिलाफ 12, राजेश सिंह के खिलाफ नौ और दीपक जायसवाल के खिलाफ नौ मुकदमों का आपराधिक इतिहास पुलिस ने बताया है।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें