फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : चार पॉजिटिव मरीजों ने जीती कोरोना से जंग, भेजे गए घर

Wed, 27 May 2020 10:08 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चंदौली जिले के चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने संक्रमण को मात दे दी है। बुधवार को मैनुद्दीनपुर, जसुरी, रघुनाथपुर और दोहरीकलां में पाए गए संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय अस्पताल वाराणसी से छुट्टी दे दी है। अस्पताल से घर वापसी के वक्त चिकित्सकों ने कोरोना की जद में रहे व्यक्ति को सात दिन के होम क्वारंटीन की सलाह दी है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के 50 दिन बाद जिले में कोरोना पाजिटिव का पहला मामला 13 मई को सामने आया था। नियामताबाद विकास खंड के मैनुद्दीनपुर (सुरौली) गांव में 11 मई को 36 वर्षीय ऑटो चालक मुंबई से लौटा था। इसके बाद जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इससे जिले में हड़कंप मच गया था। इसके बाद सदर ब्लाक के जसुरी गांव का युवक 13 मई को मुंबई से आया था। इसकी भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।

विज्ञापन

रघुनाथपुर ग्राम का युवक गुरुग्राम से 13 मई को ही घर लौटा था। शहाबगंज ब्लाक के दोहरीकलां इलिया का भी एक व्यक्ति उसी दिन मुंबई से आया था। सभी की जांच कर सैंपल बीएचयू भेज गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर चारों को  वाराणसी के एल-1 अस्पताल दीनदयाल अस्पताल में रखा गया। वहां से 14 दिन के क्वारंटीन में रहने के बाद उचित देखभाल व दवा इलाज से उक्त संक्रमित चारों व्यक्ति पूरी तरह से ठीक हो गए। सभी की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। 

इसके बाद बुधवार को चिकित्सकों ने कोविड-19 के संक्रमण की जद में रहे युवजन को घर के लिए छुट्टी दे दी। इस दौरान चिकित्सकों ने इम्यूनिटी पावर को मजबूत बनाए रखने के पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की सलाह भी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके मिश्र ने बताया कि जिले के पहले कोरोना मरीज समेत चार संक्रमित लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर वाराणसी से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी को एंबुलेंस के उनके घर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें