फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीस नवंबर के बाद प्याज की कीमत में राहत के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाजार में प्याज की कीमत इन दिनों आसमान छू रही है। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह तक 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला प्याज खुले बाजार में इस समय 60 से 70 रुपये बिक रहा है। पहड़िया मंडी के आढ़तियों के अनुसार बढ़ी कीमतों में बीस नवंबर के बाद से राहत मिलने के आसार हैं। तब तक नासिक, अलवर से पर्याप्त मात्रा में प्याज भी आने लगेगा।
विज्ञापन

वाराणसी की पहड़िया मंडी में नासिक, अलवर सहित अन्य जगहों से प्याज आता है। बताया जा रहा है कि इस बार बारिश होने की वजह से प्याज की फसल खराब हो गई है। इस कारण जरूरत के हिसाब से माल आ नहीं पा रहा है। यहीं कारण है कि प्याज का दाम बढ़ने लगा है। शहर के मंडुवाडीह, लंका, सिगरा, पांडेयपुर सहित अलग अलग जगहों पर खुले बाजार में प्याज की कीमत 70 रुपये तक पहुंच गई है। पहड़िया मंडी के आढ़ती नंदलाल जायसवाल ने बताया कि 20 नवंबर तक दाम में नरमी आएगी। नासिक, अलवर से पर्याप्त मात्रा में प्याज आने लगेगा। थोक विक्रेता काशीनाथ ने कहा कि थोक व्यापारी के पास भी प्याज का स्टाक नहीं है। इस कारण नुकसान हो रहा है। नेफेड की ओर से बाजार मे प्याज मंगवाया जा रहा है। मूल्य को नियंत्रित किया जा सके। उधर एनसीसीएफ की ओर से मोबाइल वैन के माध्यम से 25 रुपये किलोग्राम प्याज बेचा जा रहा है।
विज्ञापन


मंडी में प्याज का पर्याप्त स्टाक इस समय नहीं आने की वजह से ही दाम थोडा बढ़ गया है। जल्द ही स्टाल लगाकर मंडी में सस्ते प्याज की बिक्री करवाई जाएगी।I
-शिवकुमार राघव, सचिव मंडी परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें