फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस में 15-16 को बिजली गिरने संग बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस का मौसम अब दो से तीन दिनों के लिए बदलने वाला है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा है। बनारस में दोपहर के वक्त तीखी धूप के चलते गर्मी बढ़ गई। शाम को उमस भी रही। हवा में नमी 35 से लेकर 65 फीसदी तक रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को जिले में दिन और रात का तापमान एक डिग्री तक नीचे गिर गया। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 15 और 16 फरवरी को जिले में बारिश होने के आसार हैं। बिजली घिरने और बादल गरजने संग बरसात हो सकती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 15 मार्च के बाद से बनारस का पारा 3-5 डिग्री तक गिर सकता है। 17 मार्च तक तापमान गिरने के आसार हैं। वहीं धुंध से भी निजात मिल सकती है। आसमान में 12 किमी की ऊंचाई पर पश्चिमी दिशा से जेट स्ट्रीम चल रहा है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ 14 मार्च को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें