फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सोवा रिग्पा अस्पताल में 25 रुपये में होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ स्थित सोवा-रिग्पा अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के भवन का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया। यह उत्तर प्रदेश का पहला सोवा-रिग्पा अस्पताल है, जिसमें प्राचीन (लगभग 5000 साल पुरानी) तिब्बती चिकित्सा पद्धति के अनुसार जड़ी-बूटियों और पारंपरिक तरीकों से इलाज की सुविधा मिलेगी। यहां 25 रुपये का पर्चा कटाकर डॉक्टर को दिखाया जा सकेगा। उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. नवांग सामतेन दोरजी नेगी ने कहा कि अस्पताल में आने वाले लोगों को सोवा-रिग्पा विधि से बेहतर इलाज मिलेगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें