फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ई-रिक्शा के बार कोड वाले स्टीकर हो रहे चोरी, तीन पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी जोन में चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी करतूत, तीनों सीज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी जोन में ई-रिक्शा के लिए जारी किए गए कलर बार कोड वाले स्टीकर चोरी होने लगे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने काशी जोन में चेकिंग के दौरान तीन ऐसे मामले पकड़ कर कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों की पुलिस को सौंपे हैं। तीनों ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया है। काशी जोन के 11 थाना क्षेत्रों में चलने वाले 6070 ई-रिक्शा को 10 सितंबर से एक अक्तूबर तक स्टीकर ट्रैफिक पुलिस लाइन से निशुल्क दिए गए थे। चौकाघाट फ्लाईओवर के पिलर संख्या-74 के सामने सेवापुरी निवासी रवि कुमार राजभर के ई-रिक्शा पर लगा कलर कोड ट्रैफिक पुलिस को संदिग्ध मिला। रवि ने पूछताछ में बताया कि एक ई-रिक्शा से स्टीकर चुराकर उसे मनोज नामक व्यक्ति ने 3000 रुपये में बेचा था। ट्रैफिक पुलिस ने सिगरा थाने की पुलिस को सूचना दी। उसके बाद ट्रैफिक पुलिस को औरंगाबाद निवासी हजरत जंगमबाड़ी में मिला। हजरत ने पूछताछ में बताया कि उसने दूसरे के ई-रिक्शा का स्टीकर चुराकर लगा रखा है। इसी तरह दशाश्वमेध क्षेत्र में भी एक ई-रिक्शे पर लगा स्टीकर संदिग्ध मिला तो दशाश्वमेध थाने को सूचना दी गई। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि काशी जोन के सभी ई-रिक्शा संचालक स्टीकर को लेकर सजग रहें। किसी का स्टीकर चोरी हो तो तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
आज से इलेक्ट्रिक ऑटो को मिलेगा स्टीकर
काशी जोन में चलने वाले इलेक्ट्रिक ऑटो को भी स्टीकर लगाना होगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार से तीन दिन तक कलर बार कोड वाले स्टीकर ट्रैफिक पुलिस लाइन में दिए जाएंगे। सात सितंबर से इलेक्ट्रिक ऑटो की भी चेकिंग की जाएगी। जो इलेक्ट्रिक ऑटो बगैर स्टीकर के मिलेंगे, उन्हें सीज किया जाएगा। स्टीकर लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पेपर, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा और आधार कार्ड की मूल प्रति लेकर ट्रैफिक पुलिस लाइन जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

195 ई-रिक्शा सीज, 566 का चालान हुआ
काशी जोन में बगैर फिटनेस और स्टीकर चलने वाले 195 ई-रिक्शा बृहस्पतिवार को सीज कर दिए गए। साथ ही अलग रूट पर चलने वाले 566 ई-रिक्शा का चालान किया गया। इस कार्रवाई के दौरान काशी जोन में मिले देहात और रामनगर परमिट वाले नौ ऑटो भी सीज किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें