फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2026: काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार

Thu, 19 Mar 2026 12:34 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Chaitra Navratri 2026: काशी में नवरात्र के पहले दिन सभी देवी मंदिरों में माता के जयकारे गूंज रहे। सुबह से श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। इसी क्रम में काशी विश्वनाथ धाम में मां को उपहार भेजा गया। 
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गया है। ऐसे में काशी के विभिन्न देवी मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ ही मां की आराधना शुरू हुई। इस पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री विश्वेश्वर को अवलोकित करवा कर उपहार स्वरूप मां के धारण किए जाने के लिए वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री मंदिर के शास्त्रियों द्वारा विधिपूर्वक मां मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को अर्पित की गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नवरात्र के आगामी दिनों में भी मां गौरी के विभिन्न स्वरूपों, जिनके लिए जो दिन समर्पित है, उनके लिए वस्त्र और श्रृंगार सामग्री श्री विश्वेश्वर से अवलोकित करवा कर उपहार स्वरूप नवरात्र में हर दिन भेजी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें