कैंट स्टेशन से गुवाहाटी के कामाख्या धाम को जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस, दरभंगा राजधानी एक्सप्रेस के किसी भी श्रेणी में कंफर्म सीट नहीं है। गुवाहाटी एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी में सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं। यही नहीं, पीडीडीयूनगर से गुवाहाटी जाने वाली ब्रह्मपुत्रा मेल, नार्थ इस्ट, डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति समेत अन्य ट्रेनों में भी कंफर्म सीटें नहीं है। ऐसे में मां के धाम दर्शन पूजन का प्लान बनाने वाले यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है। टूर ऑपरेटर आकाश तिवारी ने बताया कि बहुत से यात्री टिकट करवाना चाहते हैं लेकिन किसी भी ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिलने के कारण निराश हो रहे हैं।
कैंट रोडवेज बस स्टेशन से विंध्याचल के लिए हर पांच मिनट पर रोडवेज बसें चलेंगी। 150 से अधिक अतिरिक्त फेरे में बसों का संचालन होगा। रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि सभी डिपो से विंध्याचल के लिए अतिरिक्त फेरे में बसों का संचालन किया जाएगा। एसी और साधारण बसों का संचालन भी होगा। यात्रियों का दबाव बढ़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।