फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विधानमंडल की संयुक्त समिति की सभापति बोलीं, निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं की सीसीटीवी कैमरे से करें निगरानी

Tue, 24 Mar 2026 03:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सभापति ने डीएफओ स्वाति को निर्देश दिए कि सड़क चौड़ीकरण में होने वाली पेड़ों की कटाई के बाद यदि अगल-बगल पौधरोपण के लिए जगह न हो तो डिवाइडर के अलावा भी नए स्थान चिह्नित कर पौधे लगाने लगवाएं। 
विज्ञापन
परियोजनाओं की समीक्षा करतीं सभापति मनीषा अनुरागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति सार्वजनिक उपक्रम व निगम के विभिन्न विभागों और जनपद की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में हुई। समिति की सभापति मनीषा अनुरागी ने कहा कि जनपद में जितनी भी बड़ी निर्माणाधीन परियोजनाएं हैं, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और जनपद स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित कर निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। 

विज्ञापन


सभापति ने कहा कि जिन परियोजनाओं में फंड की आवश्यकता है शासन को पत्र भेजकर सूचित करें। परियोजना के लिए नामित नोडल निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण करते रहें। कार्यदायी संस्थाएं निर्माणाधीन विकास कार्यों में गुणवत्तापूर्ण और शासन की ओर से निर्धारित मानक का पूरा ध्यान रखें। 

इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: 16 आरोपियों सहित पिता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, बेटे को नहीं ढूंढ़ पा रही पुलिस
विज्ञापन


कार्यदायी संस्थाएं तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्यों को पूरा कराएं। उन्होंने डीएफओ स्वाति को निर्देश दिए कि सड़क चौड़ीकरण में होने वाली पेड़ों की कटाई के बाद यदि अगल-बगल पौधरोपण के लिए जगह न हो तो डिवाइडर के अलावा भी नए स्थान चिह्नित कर पौधे लगाने लगवाएं। पौधरोपण में ज्यादातर फलदार वृक्ष को ही प्राथमिकता दी जाए। समिति ने पर्यटन विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं के सही आंकड़े प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी के माध्यम से रिपोर्ट मांगी। समिति के सदस्यों में गौरीशंकर वर्मा, मनीष रावत, महेंद्र नाथ यादव, गौरी शंकर वर्मा शामिल रहे। 

विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय से कराएं 

समिति ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के बारे में जानकारी ली। कहा कि सड़क निर्माण मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण हो। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय से कराई जाए। योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए कि कार्य मानक के अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो। 

जिलाधिकारी ने समिति को किया आश्वस्त 
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की ओर से समिति को आश्वस्त कराया गया कि उनकी ओर से दिए गए निर्देशों व सुझावों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीएफओ स्वाति, एडीएम प्रशासन विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। सभापति और सदस्यों ने सारनाथ का भ्रमण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें