विधान परिषद सदस्यों द्वारा समय-समय पर उठाए गए जनहित के प्रकरणों की भी समीक्षा की। नगर निगम से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों, इंटरलॉकिंग कार्यों, आउटडोर जिम के निर्माण, गुणवत्ता, पार्कों के सौंदर्यीकरण आदि के संबंध में नगर आयुक्त से पूछा गया।
सभापति ने विकास कार्यों के दौरान शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रमों में विधान परिषद के सदस्यों के नाम उल्लिखित करने को कहा। समिति ने बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि जिन प्रकरणों पर शासन स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित है, उन्हें शासन को संदर्भित किया जाए। प्रभावी कार्रवाई के साथ नियमित रूप से अनुश्रवण भी किया जाए। सभापति ने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित प्रकरणों के निस्तारण से जुड़े फोटोग्राफ और स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जो प्रकरण बैठक में अभी लंबित रह गए हैं, उनका निस्तारण यथाशीघ्र कर समिति को अवगत कराया जाए।