फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खादी आयोग के अध्यक्ष ने किया सिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने मंगलवार को भीषमपुर गांव में खादी बगिया लवैनडीह में संचालित सिल्क प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस सिल्क उद्योग से तैयार होने वाली सिल्क की साड़ी और अन्य वस्त्र पूरे विश्व में परचम लहराएंगे। यहां का उत्पादन पूरी तरह स्वदेशी है। उन्होंने कहा कि खादी ग्रामोद्योग का उत्पादन 1.70 करोड़ रुपये तक हो गया है। खादी के कपड़ों की मांग काफी बढ़ी है। पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इसमें से चार लाख महिलाएं हैं। यह नारी सशक्तीकरण की मिसाल है। कहा कि लोगों की श्रम शक्ति ही प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के संकल्प को पूरा करेगी। स्वदेशी से रोजगार के साथ स्वावलंबन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से खादी ग्रामोद्योग से उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया। संचालन खादी ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक नितेश धवन ने किया। इस मौके पर कृषक विकास ग्राम उद्योग संस्थान के मंत्री संदीप कुमार सिंह, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें