फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 51 लीटर दूध से मां गंगा का जोशी ब्राह्मण संघ ने किया अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशी ब्राह्मण संघ की ओर से आश्विन मास शुक्ल पक्ष की शरद पूर्णिमा पर मंगलवार की सुबह ललिता घाट पर गंगा माता का विधिवत पूजन किया गया। माता का 51 लीटर दूध से अभिषेक किया गया। संघ के अध्यक्ष पं. जगदीश पांडेय और पं. संदीप त्रिपाठी ने वेद मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा का पंचामृत से पूजन कर उन्हें चुनरी अर्पित की। इसके बाद 51 लीटर दूध से गंगा जी का दुग्धाभिषेक कर आरती संपन्न की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीपक पांडेय, धर्मराज पांडेय, पार्षद संजय केशरी, गोपाल जी गुप्ता, सोनू पांडेय सहित जोशी ब्राह्मण संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें