वाराणसी शहर में चेन छीन कर चंदौली जिले के सराफ को बेचने वाले गिरोह से जुड़े तीन लोगों को लंका थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की शिनाख्त चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर की रविनगर कॉलोनी निवासी सराफ अमित वर्मा और पीडीडीयू नगर के मोहम्मद इस्लाम और छित्तमपुर के बाबा सिंह पटेल के तौर पर हुई है। तीनों के पास से सोने की तीन चेन, तीन जोड़ी झाला, एक जोड़ी टप्स और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की गई है।
प्रभारी निरीक्षक लंका महेश पांडेय ने बुधवार को बताया कि चितईपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह और थाने की क्राइम टीम के राजकुमार पांडेय व शशि प्रताप सिंह गश्त पर निकले थे। सूचना मिली थी कि करौंदी चौराहे पर मौजूद बाइक सवार दो युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। सूचना के आधार पर अर्जुन, राजकुमार और शशि की टीम ने घेरेबंदी कर दो लोगों को हिरासत में लिया।