फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल सटाकर दिन-दहाड़े महिला की चेन लूटी

Thu, 19 Feb 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध पर लगाम कसने में लंका पुलिस लगातार नाकाम साबित हो रही है। बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अशोकपुरम डाफी में बाइक सवार दो बदमाश किराने की दूकान पर बैठी महिला को पिस्टल दिखाकर उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने महिला की पिटाई भी की। महिला ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बावजूद पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर महिला ने लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन


डाफी अशोकपुरम में सत्यनारायण जायसवाल की किराने की दूकान है। दोपहर में वह सामान लेने बाजार गए थे। उनकी पत्नी सरोज देवी दूकान के बाहर बैठी थीं। इस दौरान दो युवक बाइक से दूकान पर पहुंचे। युवकों को ग्राहक समझकर महिला दूकान की तरफ बढ़ीं, तभी एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली।

विरोध करने पर युवक ने महिला को पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी। और उसको धकेल कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि चेन की कीमत करीब 75 हजार रुपये थी। एसओ लंका रमेश यादव ने कहा है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। लंका क्षेत्र में ही एक सप्ताह पहले प्रापर्टी डीलर राजेश सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें