फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः पान मसाला कारोबारी के यहां से पकड़ी दो करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी

Mon, 11 Jan 2021 11:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
tax
विज्ञापन
सेंट्रल जीएसटी की टीम ने वाराणसी के सिगरा इलाके में एक पान मसाला कारोबारी के दो फर्म व सोनिया स्थित आवास पर छापा मारकर लगभग दो करोड़ से अधिक की कर चोरी पकड़ी है। इस दौरान टीम अन्य दस्तावेज और कम्प्यूटर को जब्त कर जांच में जुटी हुई है। सीजीएसटी अधिकारियों के अनुसार जांच की प्रक्रिया जारी है। कर चोरी और भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


वहीं टीम को जांच प्रक्रिया के दौरान कब्जे से मकान, जमीन के कागजात, बैंक एफडी अन्य कई कागजात मिले हैं। सेंट्रल जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर आदिल अशरफ के नेतृत्व में तीन टीमों ने सिगरा इलाके के कारोबारी के दो फर्म और सोनिया स्थित आवास पर सुबह 10.30 बजे छापा मारा। टीम के पहुंचते ही अधिकारियों ने सभी कर्मियों के मोबाइल बंद करा दिए।

फाइलों को खंगालना शुरू किया। दोपहर बाद तक लगभग टीम ने दो करोड़ तक की टैक्स चोरी पकड़ी। हालांकि अधिकारियों के अनुसार टैक्स चोरी की परत खुलती जा रही है। देर रात तक तय हो सकेगा कि कुल कितने की टैक्स चोरी की गई है। टीम ने जांच के दौरान कारोबारी के सोनिया स्थित आवास से मकान, भूमि सहित अन्य कई कागजात भी मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 पान मसाला की आड़ में अन्य कई धंधे

सेंट्रल जीएसटी के जॉइंट कमिश्नर राजेंद्र कुमार के निर्देशन में पहुंची टीम ने रात तक जांच के दौरान कई खामियां पकड़ी हैं। कारोबारी पान मसाला के साथ ही अन्य कई धंधे से भी जुड़ा है। पत्नी के नाम से भी कारोबार है। असिस्टेंट कमिश्नर आदिल अशरफ ने फैक्ट्री, आवास पर जांच के दौरान पाया कि कई कच्चे माल की इंट्री दर्ज ही नहीं थी। लॉकडाउन के बाद से टैक्स जमा नहीं कराया गया। टीम की जांच देर रात तक चलेगी।

गुरुग्राम में है कारोबारी, आज दर्ज होगा बयान

सेंट्रल जीएसटी वाराणसी जोन के कमिश्नर श्यामधर ने बताया कि अभी तक की जांच में दो करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। कार्रवाई के  दौरान परिवार के सदस्य या कर्मचारी मालिक के बारे में जानकारी नहीं दे रहे थे, लेकिन बाद में पता चला कि गुरुग्राम में है। कारोबारी ने अफसरों से मोबाइल पर बात की है और जांच में सहयोग देने का वादा किया है।

मंगलवार को कारोबारी के आने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि कारोबारी ने कितने करोड़ की टैक्स चोरी की है। कंप्यूटर हार्डडिस्क, लैपटॉप, बैंक पासबुक, एफडी, लॉकर, जमीन संबंधित कागजात आदि की जांच  लगातार चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें