चौकाघाट स्थित भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। गीत-संगीत के साथ विद्यार्थियों ने खूब मस्ती की। इस दौरान 150 मेधावियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। हैंडलूम के डिप्लोमा, बैचलर एवं पोस्ट डिप्लोमा कोर्स, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को संस्थान के डायरेक्टर पी थेन्नरसू सहित अन्य अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। बुनकर सेवा केंद्र के उपनिदेशक एसके गुप्ता, आईआईएचटी एल्यूमिनस एसोसिएशन के महासचिव भंवरलाल मंडरवाल, असिस्टेंट प्रो. दिव्यांश मिश्रा, एसो. प्रो. विनय कुमार चौहान एवं रिडर जितेंद्र ताक आदि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। संवाद