जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों के समर्थन में बीएचयू की छात्राएं भी उतर आई हैं। शनिवार को छात्राओं ने खून से दस्तखत कर अरेस्ट बृजभूषण शरण लिखा और सांसद को गिरफ्तार करने की मांग की। शनिवार को बीएचयू के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर चल रहे हस्ताक्षर अभियान में 50 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा चलाए गए अभियान में पहलवानों के पक्ष में नारेबाजी हुई। विद्यार्थियों ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को तत्काल कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने कहा कि देश के लिए ओलंपिक मेडल लाने वाली महिला पहलवान आज सड़क पर हैं। लंबे समय से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं। न