फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कफ सिरप...तस्करी में बांग्लादेश की रकम खपाए जाने से उड़ी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नींद, अलर्ट जारी

Sat, 31 Jan 2026 05:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime: प्रवर्तन निदेशालय की जांच के अलावा एटीएस भी इस मामले में इनपुट जुटा रही है। बांग्लादेश बॉर्डर के छह तस्कर रडार पर हैं। 50 करोड़ से अधिक का हवाला कारोबार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
शुभम जायसवाल, दिवेश जायसवाल, अमित जायसवाल और आकाश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी में प्रवर्तन निदेशालय ने विकास सिंह नरवे, आकाश पाठक और हवाला कारोबारी प्रतीक गुजराती के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है। जेल गए आरोपियों के परिजनों और करीबी रिश्तेदारों के बैंक खातों को खंगालने की प्रक्रिया चल रही है। 

विज्ञापन


तीन साल में शुभम जायसवाल ने सप्तसागर दवा मंडी के शिल्पी फार्मा के प्रोपराइटर प्रतीक गुजराती के जरिये बांग्लादेश से बनारस के बीच 50 करोड़ से अधिक हवाला कारोबार को उड़ान दी है। बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आने के बाद एटीएस भी चौकन्ना हुई है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इनपुट जुटा रही है। 

बांग्लादेश सीमा के आसपास के छह तस्करों को रडार पर लिया है। जिला जेल में बंद आरोपी प्रतीक गुजराती ने 75 हजार इनामी शुभम जायसवाल के साथ मिलकर हवाला कारोबार के ग्राफ को खूब आगे बढ़ाया। बांग्लादेश की रकम को उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में खपाया गया। बनारस से कफ सिरप बेचा जा रहा था और उस रकम को बांग्लादेश से गोल्ड के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश में लाया जा रहा था। 
विज्ञापन


अलग-अलग सैल कंपनियों के खातों में डालकर ब्लैक मनी को व्हाइट में तब्दील किया जाता था। 30 से अधिक ऐसी फर्में चिह्नित हुई हैं, जिसमें एक फर्म प्रतीक गुजराती की सामने आई है। पिछले एक माह से चौकन्ना हुई केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने काफी इनपुट जुटाया है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश और पूर्वी यूपी के बीच हवाला कारोबार के इनपुट को एटीएस भी खंगाल रही है।

बांग्लादेश से दुबई तक भेजी गई रकम
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की जांच में यह भी सामने आया है कि बांग्लादेश के जरिये दुबई तक कफ सिरप तस्करी की रकम पहुंचाई गई है। 30 से अधिक हवाला कारोबारियों को तस्करी के खेल में शामिल किया गया। बनारस से बंगाल के बीच इन हवाला कारोबारियों की लोकेशन मिली है। फिलहाल शुभम की गिरफ्तारी के बाद से ही आगे सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

आज संपत्तियों को जब्त करने फिर पहुंचेगी सोनभद्र पुलिस
सोनभद्र पुलिस भी एक बार फिर शनिवार को वाराणसी पहुंचेगी। शिवपुर स्थित भरलाई, पिंडरा के जगदीशपुर, मड़ौली में प्लॉट पर जब्तीकरण का नोटिस चस्पा करेगी। सिगरा के बादशाहबाद कॉलोनी निवासी शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल सोनभद्र जेल में है। आठ संपत्तियों को सीज और छह बैंक खातों को कमिश्नरेट पुलिस फ्रीज कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें