फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने किए विंध्यवासिनी के दर्शन, बच्चों की मौत और प. बंगाल पर कही ये बात

Sun, 23 Jun 2019 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा करते केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय रविवार को विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने पहुंचे। वहीं उन्होंने बिहार में बुखार से बच्चों की मौत और पश्चिम बंगाल मामले पर भी पत्रकारों से बात की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने पूजा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में हो रहे चमकी बुखार से बच्चों की मौत मामले में वहां पर सरकार बड़ी गंभीरता से काम कर रही है और चीजें अब नियंत्रण में है। वही बंगाल में हो रही हिंसा पर उनका कहना था कि सरकार ने एडवाइजरी जारी की है।

ममता सरकार और उनके अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे और कानून का पालन करेंगे। यूपी में हाल ही में हुई कई घटनाओं के बाद कानून-व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था बहुत ही बेहतर है। पूरी तरह से नियंत्रण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत रंजिश मानसिकता जैसे लोगों से दुर्भाग्य से घटना घटी है। यूपी सरकार ने जिस तत्परता से कार्रवाई की है। सरकार बिना किसी पक्षपात दबाव के कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें