फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी चुनाव में हार से ‘मिशन यूपी’ को खतरा नहीं

Thu, 29 Jan 2015 02:09 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि छावनी परिषद चुनाव में हार से भाजपा का ‘मिशन 2017’ खतरे में पड़ गया है यह कहना सही नहीं है। एक-दो क्षेत्रों में हार से पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाना उचित नहीं है। साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी और यह सरकार पूर्ण बहुमत की होगी।
विज्ञापन

 यहां बुधवार की शाम महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर लिया जाएगा। पार्टी पूरी तैयारी और ताकत के साथ 2017 के चुनावी समर में उतरेगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सदस्यता अभियान में यूपी नंबर वन है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है। पार्टी हर बूथ पर अपना संगठन खड़ा करेगी और यही 2017 में पार्टी की जीत का आधार होगा। कहा कि बीते दिसंबर में विंध्याचल में प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति में ‘मिशन यूपी फतह’ का जो रोडमैप तैयार हुआ था, पार्टी उसी पर आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि दो नेताओं में किसी एक मुद्दे पर असहमति हो सकती है मगर इसे गुटबाजी का नाम देना सही नहीं। पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुट जाना चाहिए।
 दिल्ली में अगली सरकार के बारे में पूछे जाने पर श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के प्रयासों के बाबत उनका कहना था कि अंदरखाने सब कुछ तय हो चुका है। दो-तीन दिन के अंदर ही सारा कुछ सामने आ जाएगा।
उन्होंने बातचीत में घाटी में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनने का संकेत दिया। नक्सल समस्या के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि राष्ट्रविरोधी और समाजविरोधी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इन समस्याओं से निबटना सरकार की स्वाभाविक जिम्मेदारी है और सरकार अपना काम बखूबी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें