वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विवि के प्रकाशन संस्थान के निदेशक की अधिवर्षिता आयु के मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने का आदेश राजभवन ने जारी किया है। शुक्रवार को कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. पंकज एल जानी ने कुलपति को भेजे पत्र में कहा है कि प्रकाशन संस्थान के निदेशक पद्माकर मिश्र के मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने और बिंदुवार साक्ष्य सहित निस्तारण आख्या 25 नवंबर तक भेजें। ऐसा नहीं होने पर 28 नवंबर को कुलसचिव को निस्तारण आख्या के साथ राजभवन में उपस्थित होना होगा। प्रकाशन निदेशक पद्माकर मिश्र की ओर से अधिवर्षिता आयु 60 के स्थान पर 62 वर्ष करने के मामले में अपील की गई थी। ब्यूरो