जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के 10 और स्थलों पर सीसीकैमरे लगाए जाएंगे। इसको लेकर पुलिस विभाग की तरफ से प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसको स्वीकृत के लिए सीडीओ के पास भेजा गया है। मंजूरी मिली तो काफी हद तक जाम व अपराध की समस्याओं से निजात मिलेगा। इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। यह कंट्रोल रूम पुलिस लाइन में यातायात कार्यालय के पीछे बनाया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में पहले चरण में 30 से अधिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। मार्च से पहले ही शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरा लगाया था। इसके तहत बाइक चोरी, मारपीट, अपराध की घटनाओं को रोकने का प्रयास किया गया। इसके तहत दूसरे चरण में 10 और सीसीटीवी लगाने की तैयारी चल रही है। यह सीसी कैमरे सद्भावना से अंबेडकर तिराहे तक लगाया जाएगा। अभी इसकी स्वीकृत के लिए सीडीओ के यहां फाइल भेजी गई है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद स्थल चिह्नित करते हुए टेंडर कराकर किसी फर्म को सीसीटीवी लगाने को दिया जाएगा।
पूर्व में 30 शहर कोतवाली क्षेत्र में 30 से अधिक जगहों सीसीटीवी लगाए गए थे। नए प्रस्ताव के तहत कोतवाली क्षेत्र में 10 और स्थलों पर सीसीटीवी लगाया जाएगा। मंजूरी मिलते ही स्थल चिन्हित करके काम शुरू कर दिया जाएगा।
-देवेश सिंह, सीओ यातायात।