फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Sports:3 साल से मल्टीपर्पज इंडोर हॉल नहीं, जिला ओलंपिक संघ ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला ओलंपिक संघ ने जिला प्रशासन से मल्टीपर्पज इंडोर हॉल की मांग की है। मामले में ओलंपिक संघ ने जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है। जिला ओलंपिक संघ के सचिव शम्स तबरेज शंपू ने बताया कि सिगरा स्टेडियम टूटने के बाद वाराणसी में इंडोर हॉल नहीं है। 3 साल से खिलाड़ी मल्टीपर्पज इंडोर हॉल का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक संघ के मुताबिक मल्टीपर्पज हॉल होने पर यहां कराटे, कुश्ती, जूडो, जिमनास्टिक, बैडमिंटन, वुशु, मुक्केबाजी, वेटलिफ्टिंग आदि के लिए खिलाड़ियों को सहूलियत हो जाती। ओलंपिक संघ ने 90 बाई 40 मीटर का इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग की है। बताया कि पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को मई माह में मांग पत्र सौंपने के बाद जिला प्रशासन को अवगत कराया है। फिलहाल वाराणसी में खेल विभाग का एक भी इंडोर हॉल नहीं है। पूर्व में सिगरा स्टेडियम में कुश्ती, कराटे, जूडो, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, वुशु, वेटलिफिटंग, जिमनास्टिक, मुक्केबाजी, पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताएं प्रतियोगिताएं होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें