नगर के वार्ड संख्या 15 शिवाजी नगर में 30 लाख रुपये की लागत से 350 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इससे लोगों का आवागमन अब सुगम हो गया है। सीसीरोड बनने के बाद समस्या का समाधान हो गया है। इस निर्माण कार्य से वार्ड की सड़क व्यवस्था में सुधार हुआ है। पक्की सीसी रोड तैयार होने से लोगों को बारिश के दिनों में कीचड़ और जलभराव जैसी परेशानियों से भी राहत मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला सोनकर ने बताया कि चहुंमुखी विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जल निकासी, पेयजल सहित अन्य समस्याओं का समाधान प्रमुखता के साथ किया जा रहा है। करीब एक साल पहले प्रस्थाव आया था, बोर्ड की बैठक में स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर पक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू हुआ है। जो हाल ही में पूरा हुआ है। नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने के संकल्प के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है।