फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल के तीसरे सप्ताह से हो सकती हैं सीबीएसई की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सीबीएसई के विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा इस बार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है। हालांकि, अभी बोर्ड की ओर से फाइनल तिथि नहीं घोषित की गई है। संभावना है कि परीक्षा 23 से 27 अप्रैल के बीच शुरू कराई जा सकती है। कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद अब विद्यालयों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच अधिकांश विद्यालयों में प्री बोर्ड की परीक्षा भी चल रही है। अब छात्र-छात्राओं के साथ ही सीबीएसई विद्यालयों से जुडे़ लोगों को परीक्षा तिथि के साथ ही अन्य परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार है। सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि 25 से 27 अप्रैल के बीच परीक्षा की तैयारी चल रही है। केंद्र और छात्र संख्या के बारे में भी बोर्ड के फैसले का इंतजार है। फिलहाल परीक्षा कराने से पहले पाठ्यक्रम पूरा कराने सहित अन्य तैयारियां चल रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें