फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Board: 4000 से ज्यादा छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन के लिए किया आवेदन, दो से सात जून तक पूरी हुई प्रक्रिया

Wed, 10 Jun 2026 05:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सीबीएसई बोर्ड के री-ईवैल्यूएशन के लिए 4000 से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया दो जून से सात जून तक पूरी हुई।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम के बाद अब ऐसे छात्रों को एक और मौका मिला है, जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। बोर्ड ने री-इवैल्यूएशन और आंसर शीट में संभावित कमियों की जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए हैं। 2 जून से लेकर 7 जून तक यह प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें जिले से करीब 4000 छात्रों ने आवेदन किया है। 

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से जारी सूचना के अनुसार, केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पहले अपनी जांची हुई आंसर शीट की फोटो कॉपी या स्कैन कॉपी प्राप्त की है। छात्रों को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार नंबर के माध्यम से लॉगिन किया और संबंधित विषय और सवाल का चयन कर आवेदन किया।

जिला समन्वयक नीलम सिंह ने बताया कि आंसर शीट में किसी कमी की जांच के लिए 100 रुपये प्रति कॉपी शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें पेज गायब होना, उत्तर स्पष्ट न दिखना या अन्य तकनीकी कमियां शामिल हैं। वहीं किसी सवाल के री-इवैल्यूएशन के लिए 25 रुपये प्रति सवाल शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि छात्र केवल एक बार आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पिछली बार की तुलना में 10वीं में 16.83 प्रतिशत और 12वीं में 6.73 प्रतिशत अधिक सफल हुए छात्र सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इस बार 10वीं में कुल 22,932 छात्र शामिल हुए। इसमें करीब 21,785 छात्र सफल हुए। सफलता प्रतिशत 95 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले बार सफलता प्रतिशत 78.17 रहा। ऐसे ही 12वीं में कुल 23546 छात्रों ने परीक्षा दी। इस बार 88.86 प्रतिशत छात्र सफल हुए। वहीं पिछले साल 82.13 प्रतिशत छात्र ही सफल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें