फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड: नौवीं के विद्यार्थियों को पढ़ने होंगे नौ विषय, तीन क्षेत्रीय भाषा भी होगी अनिवार्य

Tue, 17 Nov 2026 03:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सीबीएसई बोर्ड के नौवीं के विद्यार्थियों को नौ विषय पढ़ने होंगे। इसमें क्षेत्रीय भाषाओं के साथ गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
CBSE - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नई शिक्षा नीति के अनुरूप स्कूली शिक्षा और मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाया है। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए 9 विषयों की पढ़ाई का प्रावधान किया गया है। इसमें क्षेत्रीय भाषाओं के साथ गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला शिक्षा, शारीरिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


सीबीएसई की जिला समन्वयक नीलम सिंह ने बताया कि नए प्रावधान के तहत विद्यार्थियों को अलग-अलग शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े विषय पढ़ने होंगे। व्यावसायिक शिक्षा को भी पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा बनाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को स्कूली स्तर पर ही रोजगारपरक कौशल, व्यावहारिक ज्ञान और अपनी रुचि के अनुरूप भविष्य के क्षेत्र को समझने का अवसर मिलेगा। 

अब तक मुख्य रूप से भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों पर केंद्रित पढ़ाई में कला, शारीरिक गतिविधियों और कौशल आधारित शिक्षा को भी अधिक व्यवस्थित स्थान मिलेगा। 
विज्ञापन


कौशल विकास विषय का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से किया जाएगा। 22 कौशल विषयों में से कोई एक विद्यार्थी अपनी रुचि और स्कूल में उपलब्ध सुविधा के अनुसार चुन सकेंगे। इस विकल्प में संबंधित विषय की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा भी देनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें