फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फेफड़े में संक्रमण वाले मरीज की जांच और इलाज में सतर्कता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू में नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनएएमएस) सेल की ओर से हुए एकेडमिक प्रोग्राम में फेफड़े में संक्रमण के कारण, जांच और इसके इलाज की तकनीक पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता एरा मेडिकल कॉलेज में टीबी चेस्ट डिपार्टमेंट के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने फेफड़े में संक्रमण वाले मरीज की जांच, इलाज के दौरान सतर्कता बरतने को कहा। आईएमएस के लेक्चर थिएटर में हुए कार्यक्रम में प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने मेडिकल छात्रों, शिक्षकों से चेस्ट इन्फेक्शन पर बात की। इस दौरान पद्मश्री प्रो. श्यामसुंदर अग्रवाल के साथ ही डॉ. एससी गोयल, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. बलदेव भाटिया, डॉ. अजय खन्ना, डॉ. इंदिरा शर्मा, डॉ. सत्यजित प्रधान, डॉ. एसके सिंह, डॉ. नवनीत दुबे सहित 20 लोगों को सम्मानित किया गया। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने स्वागत किया। संयोजक डॉ. टीपी चतुर्वेदी ने नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज की एकेडमिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रो. संजय गुप्ता, डॉ. एचसी बरनवाल, डॉ. तुहिना बनर्जी, डॉ. रागिनी तिलक, डॉ. दीपक शाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें