फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नौ स्मार्ट बस शेल्टर से पकड़ें ई बस, ड्रग वेयर हाउस में सुरक्षित रहेंगी दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी व आसपास के जिले में रहने वालों को अरबों रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। मंगलवार से इन सभी परियोजनाओं का लाभ मिलने लगा। पीएम ने 19 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं लोगों को समर्पित कीं। इनमें आमजन व कर्मचारियों की सुविधा से संबंधित, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि परियोजनाएं शामिल हैं। इनके अलावा रेलवे व अन्य विभागों की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया है। नए साल इन सभी नए कार्यों पर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

फुलवरिया फोरलेन : एक घंटे का सफर 10 मिनट में पूरा
जेल रोड शिवपुर से लेकर मंडुवाडीह, बौलिया और लहरतारा चौराहे जाने वाले फुलवरिया फोरलेन का लोकार्पण पीएम ने सोमवार को किया है। आधिकारिक रूप से यह मार्ग आवागमन के लिए सोमवार से चालू हुआ। हालांकि जाम को देखते हुए इस मार्ग के एक भाग को 15 अगस्त 2023 को और दोनों तरफ की लेन को अक्तूबर 2023 में खोला गया। सात किलोमीटर की सड़क बनाने में करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस फ्लाईओवर के बन जाने से एक घंटे का सफर अब महज 10 मिनट में पूरा हो रहा है।
सुरक्षित रखी जाएंगी दवाएं, वितरण भी आसान
लंबे समय से किराए के भवन में संचालित हो रहे ड्रग वेयर हाउस को सोमवार को प्रधानमंत्री ने स्वयं का भवन दिया। कुल 2075 वर्ग मीटर में 8.09 करोड़ रुपये की लागत से इस भवन को जी प्लस वन भवन के साथ ही कार्यालय व भंडारण बनाया गया है। पीएम के हाथों लोकार्पित होने के बाद अब एक ही जगह पूरे जिले की दवाओं का भंडारण होगा। पूर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में इसी भवन से दवाएं भेजी जाएंगी।
विज्ञापन

बीएचयू में क्रिटिकल केयर यूनिट
पीएम ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में 150 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) की आधारशिला रखी। 1.5 साल में बन कर तैयार होने वाले इस परियोजना के निर्माण में 119.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी तक बीएचयू में महज 30 बेड हैं। इससे गंभीर मरीजों को काफी समस्या होती है। उन्हें निजी अस्पताल रेफर करना पड़ता है। सेंटर के निर्माण से मरीजों को काफी सहूलियत होगी।


स्मार्ट बस शेल्टर : सोलर पैनल बचाएगा बिजली
स्मार्ट सिटी की ओर से शहर में बनाए गए नौ स्मार्ट बस शेल्टर से आप बस पकड़ सकते हैं। इसका निर्माण 1.84 करोड़ रुपये से हुआ है। शहर के कैंट रेलवे स्टेशन, सांस्कृतिक संकुल, पांडेयपुर, पुलिस लाइन, कज्जाकपुरा, गोलगड्डा, खजुरी, काशी स्टेशन और एयरपोर्ट प्रवेश द्वार पर इनका निर्माण कराया गया है। यहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। स्मार्ट बस शेल्टर रिसाइकिल सामग्रियों से बना है। उनमें सोलर पैनल लगे होने से बिजली की भी बचत होगी।

सूबे के पांचवां रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल सेंटर
वाराणसी और आसपास जिले के रेल हादसों के पीड़ितों को न्याय और उनकी समाधान के लिए अब भागदौड़ करना नहीं पड़ेगा। लोकार्पण के तुरंत कैंट स्टेशन स्थित पुराने आरक्षण केंद्र में रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल सेंटर का शुभारंभ हो गया। कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित के मुताबिक सोमवार को यहां एक मामले की सुनवाई भी की गई। यह केंद्र सूबे का पांचवां रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल सेंटर है। यहां न्यायाधिकरण पीठ के दो सदस्य न्यायिक और तकनीकी सुनवाई करेंगे।


एक लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी ट्रिपिंग मुक्त बिजली
कज्जापुरा में 132/33 केवीए का उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है जिसका लोकार्पण सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यहां से सात उपकेंद्रों पर आपूर्ति दी जा रही है। बिजली आपूर्ति से शहर दक्षिणी और शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की 1.5 लाख आबादी को फायदा होगा। उन्हें लो वोल्टेज और असमय बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी। गैस इंसुलेटेड स्विचगियर (जीआईएस) तकनीक से बने इस उपकेंद्र का निर्माण महज 2500 वर्ग मीटर जमीन में 67.74 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें