श्री काशी अग्रवाल समाज व रोटरी क्लब वाराणसी गंगा की ओर से काशी कुष्ठ सेवा संघ आशापुर में रविवार को शंकरा आई हॉस्पिटल की टीम ने 70 वृद्धजनों के आंखों की जांच की। 43 में मोतियाबिंद की शिकायत मिली है। उनका फेको विधि से निशुल्क ऑपरेशन होगा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि मोतियाबिंद वाले मरीजों को सोमवार को बस से शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाएंगे। उनका ऑपरेशन होगा। उच्च क्वालिटी के लेंस लगाए जाएंगे। उनको दवा व खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। अगले दिन उन्हें आश्रम पहुंचाया जाएगा। शिविर लगाकर और मरीजों की जांच मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन होगा। इस मौके पर प्रशांत नागर, धर्मेंद्र गोयल, विनोद अग्रवाल, रितेश कुमार शामिल रहे।