दशाश्वमेध घाट पर रविवार की सुबह जापानी पर्यटकों के समूह को घाट पर गंगा में गंदगी करने से स्थानीय श्रद्धालुओं ने रोक दिया। इस बीच जापानी पर्यटकों और स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। सेंटा क्लॉज के वेश में पहुंचे पांच से छह जापानी पर्यटकों ने स्थानीय श्रद्धालुओं से बाद में माफी भी मांगी। दशाश्वमेध थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जापान के पर्यटकों का दल घाट पर सुबह पहुंचा था। उसमें कुछ नहाने वाले भी थे। एक पर्यटक घाट पर पेशाब करने जा रहा था। स्थानीय नाविकों और श्रद्धालुओं ने रोक दिया।