फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कैट' रिजल्ट में बीएचयू के आईआईटियंस का दबदबा, हर्ष को 99.91 परसेंटाइल

Tue, 10 Jan 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
देर शाम आईआईएम से जारी हुआ रिजल्ट, खुशी से झूमे परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) बंगलूरु की ओर से कराए गए कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (कैट)-2016 का रिजल्ट सोमवार देर शाम जारी हुआ।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस बार भी इस परीक्षा में बीएचयू के आईआईटियंस का दबदबा रहा।

आईआईटी बीएचयू के हर्ष केडिया को सर्वाधिक 99.91 परसेंटाइल नंबर मिले जबकि दूसरे नंबर पर शुभांगी निगम को 99.81 परसेंटाइल नंबर  मिले। बनारस की बात करें तो जिले में सफलता पाने वालों में अधिकांश नाम बीएचयू आईआईटी में इंजीनियरिंग(बीटेक) की पढ़ाई करने वालों के ही नाम है।
सोमवार को रिजल्ट जारी होने की सूचना मिलने के बाद से परीक्षार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

शाम करीब छह बजे रिजल्ट जारी हुआ तो कोचिंग संस्थानों से लेकर आईआईटी बीएचयू आदि जगहों पर हर कोई एक दूसरे का रैंक जानने में जुट गया। परिणाम में बोकारो निवासी बीएचयू आईआईटी में बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र हर्ष केडिया ने 99.91 परसेंटाइल , शुभांगी निगम 99.81 को परसेंटाइल नंबर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं शानु गोयल 99.72, अर्चित अग्रवाल 99.64, अंचित अग्रवाल को  99.66 परसेंटाइल नंबर मिले। उधर सफलता पाने वालों को बधाई देने का सिलसिला देर रात जारी रहा। सफलता पाने वालों में कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने इसी वर्ष अपना कोर्स पूरा किया है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें