फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे हनुमान अंश फिल्म के कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैची धाम के नीब करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की स्टार कास्ट शुक्रवार दोपहर बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंची। फिल्म में नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य और अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

उनके मंदिर पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं और लोगों की भीड़ जुट गई। मंदिर परिसर हर-हर महादेव..., जय हनुमान... और जय श्रीराम... के जयघोष से गूंज उठा। कलाकारों ने देश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद अभिनेता शोभिनव सत्य ने फिल्म की सफलता का श्रेय हनुमानजी को देते हुए कहा कि हनुमानजी ने ही सबकुछ किया है। उन्होंने कहा कि महादेव और काशीवासियों का आशीर्वाद इसी तरह बना रहे।
उधर, पं. रामप्रवेश चौबे इंटर एवं पीजी कॉलेज में भी उनका भव्य स्वागत किया गया। कॉलेज परिवार ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर अभिनंदन किया। शोभिनव सत्य और पूर्णिमा तिवारी के साथ प्रसिद्ध गायक साधु तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें