फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक ही रात तीन घरों से नकदी और गहने चोरी

विज्ञापन
बदौआ गांव में चोरी के बाद जांच करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के बदौआ गांव में शनिवार की रात चोर तीन घरों से नकदी समेत करीब 30 लाख रुपये मूल्य के गहने उठा ले गए। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बदौआ गांव के विजय श्रीवास्तव के मकान का ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरों ने पति-पत्नी व बहू को बाहर से उनके कमरों को बंद कर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब 25 लाख रुपये का आभूषण उठा ले गए। इसी गांव निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि उनके घर में चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और दो कमरों में ताला तोड़कर अंदर रखी आलमारी से करीब दो लाख मूल्य के गहने उठा ले गए। इसी क्रम में चोर गांव निवासी राकेश पटेल के घर की मरम्मत के दौरान लगाए गए बांस के सहारे खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए और घर में रखी आलमारी तोड़कर उसमें से करीब सात लाख मूल्य के गहने निकाल लिए। रात डेढ़ बजे घर की महिलाओं ने चोरों को देखकर शोर मचाया। शोर सुन चोर वहां से भाग गए। सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें