फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो जून की रोटी के मामले पहुंच रहे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जून की रोटी के मामले भी पहुंच रहे थाने
विज्ञापन

बीते 7 महीने में महिला थाने में आए 81 मामले, 60 मामले सुलझाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। दो जून की रोटी को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो जा रही है। ये मामले घर में सुलझने के बजाय थाने पहुंचे जा रहे हैं। बीते 7 महीने में महिला थाने में ऐसे 81 मामले पहुंचे। 60 मामलों का निस्तारण पुलिस ने काउंसिलिंग के जरिये सुलझाए। जबकि 11 मामलों में अभी काउंसिलिंग की जा रही है। काफी प्रयास के बाद मामला नहीं सुलझा तो पांच मामले न्यायालय भेजा गया।
महिला थाना में महिलाओं से संबंधित तरह-तरह के मामले आते हैं। पुलिस ज्यादातर मामलों में पति-पति को आमने-सामने बैठाकर बात करती है और उन्हें रिश्ते बनाए रखने के लिए समझाती है। वहीं इस सात खाना बनाने संबंधी विवाद भी आने लगे हैं। अक्सर महिलाएं थाने में पहुंचकर गुहार लगा रही हैं। स्थिति तलाक तक पहुंच जा रही है। अप्रैल से सितंबर तक घरेलू विवाद के कुल 81 मामले आ चुके हैं। इनमें खाना बनाने जैसी छोटी बात पर भी रिश्ते में दरार आ जा रही है। महिला हेल्प डेस्क की मदद से मामले को सुलझाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

केस 1-
काशी विद्यापीठ रहने महिला का अपने पति से आपसी विवाद हो गया। गुस्से में आकर महिला ने एक दिन खाना नहीं बनाया। इस पर विवाद बढ़ गया और मामला महिला थाने पहुंच गया।
केस 2
कबीरचौरा रहने वाली महिला का पति बाहर रहता है। जब वो घर आए तो खाना बनाने को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। मामला तलाक तक आ गया। महिला थाने की पुलिस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
केस 3
बाजारडीहा की रहने वाली महिला की शादी के 12 साल हो गए हैं। पति शराब पीकर घर आया तो महिला ने एक दिन खाना नहीं बनाया। इस पर पति तलाक देने की धमकी देने लगा। महिला ने महिला में गुहार लगाई है।
विज्ञापन

-
-
महिला थाना में घरेलू विवाद को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। बिगड़े से बिगड़े मामले भी बातचीत से सुलझ जाते हैं। कुछ मामले न्यायालय तक पहुंचते हैं। -सुमित्रा देवी, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें