फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छात्रा के साथ मारपीट और छेड़खानी के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्नातक की छात्रा के साथ मारपीट और छेड़खानी के मामले में बुधवार को लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। लंका थाना क्षेत्र के रमना मलहिया निवासी पिता ने बताया कि बेटी स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। कॉलेज से घर लौटते समय गांव के मनबढ़ विवेक ने उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर छेड़खानी और मारपीट की। ब्यूरो
विज्ञापन

मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के त्रिदेव धाम अपार्टमेंट के बाहर मारपीट के मामले में नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पीड़ित हेमंत सिंह यादव ने बताया कि वह फ्लैट में जा रहे थे। नीरज सिंह और प्रदीप पाठक गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे। गाड़ी हटाने के लिए कहने पर सभी ने पिटाई कर दी है। ब्यूरो
मारपीट कर पैसा छीनने का लगाया आरोप
रोहनिया। मंडुवाडीह थाने क्षेत्र के पहाड़ी निवासी प्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाया कि 9 नवंबर की रात दो युवकों ने अमरा खैरा में उनकी पिटाई कर जेब से 10 हजार रुपये छीन लिए। थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभिषेक सिंह व बेचु केशरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

रंजिश में अधेड़ की पिटाई, केस दर्ज
लोहता। केराकतपुर गांव में बुधवार दोपहर रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में रमेश पाल (55) घायल हो गए। रमेश की तहरीर पर शनि कुमार पटेल, सूरज प्रसाद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा
सेवापुरी। जंसा थाने क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवाहिता का आरोप है कि अजीत राजभर ने झांसा देकर 18 अक्तूबर को घर में घुसकर दुष्कर्म किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें