बीएचयू में 13 छात्रों के निलंबन की कार्रवाई पर राजनीति गर्म है वाराणसी के भारत माता मंदिर परिसर में पुरातन छात्र नेताओं ने बैठक कर आंदोलन को धार देने की बात कही इसके साथ ही ये मांग की कि बीएचयू प्रशासन अपना फैसला वापस ले।
आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के खिलाफ आवाज उठा रहे 13 छात्रों को बीएचयू प्रशासन द्वारा निलंबित करने के खिलाफ वाराणसी के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के पुराने छात्र नेताओं की बैठक आज भारत माता मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
इस बैठक में सभी ने छात्रों के कथित दुष्कर्म के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले छात्रों के निलंबन की करवाई को तानाशाही और शर्मनाक करार देते हुए इसको तुरंत वापस लेने की मांग की। सभी ने एक स्वर में बीएचयू की कार्रवाई की निंदा की और यह चेतावनी दी कि यदि यह निलंबन वापस नहीं होता है तो वह एक बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।