फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में नरकंकाल मिलने का मामला: राजकुमार लापता...चार आरोपियों पर केस, बेटे को मिले थे पिता के कपड़े

Sun, 02 Nov 2025 02:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में लापता व्यक्ति का कंकाल मिलने की सूचना पाकर माैके पर चौबेपुर थाने की पुलिस पहुंच गई थी। परिजनों ने बीते 14 अगस्त काे तहरीर दी थी। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
राजकुमार गोंड की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चौबेपुर थाना क्षेत्र के चुमकुनी गांव में दो दिन पहले बरामद कंकाल का पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार तक रिपोर्ट आने के बाद परिजनों का डीएनए टेस्ट होगा। परिजनों ने पुलिस से आशंका जताई है कि कंकाल 14 अगस्त से लापता राजकुमार गौड़ उर्फ गुड्डू का है। 

विज्ञापन


राजकुमार के पिता रामजी गोड़ ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर बरवाखुर्द (गाजीपुर) निवासी हिरामणि देवी और जितेंद्र, अरुण, राहुल व रविंद्र पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। 

प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि कंकाल की वास्तविक पहचान डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। राजकुमार की गुमशुदगी रिपोर्ट 15 अगस्त को दर्ज कराई गई थी। अपहरण और हत्या दोनों पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। 
विज्ञापन


एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने बताया कि कपड़े से पहचान के बाद गायब राजकुमार गोंड के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद डीएनए टेस्ट के लिए पत्रावली भेजी जाएगी। 4-5 दिन में माता-पिता का डीएनए टेस्ट होगा।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

बीते मंगलवार को गांव के ही राजेश राय के खेत में अलग-अलग टुकड़े में उसका कंकाल मिला, इसकी पुष्टि उसके परिजनों ने की है। उसका बेटा जोनू गोंड सुबह आ रहा था तो उसके पिता की लोवर व गंजी दिख गई। वहां जाकर देखा तो उसका कंकाल कई टुकड़ों में बिखरा हुआ था।

इसकी सूचना मिलते ही डायल 112 पर काल कर पुलिस को सूचना दी। डेढ़ घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने बाबतपुर चौबेपुर मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। वह घर पर रहकर खेती-बाड़ी करता था।

उसके दो बेटे हैं। बेटे ने बताया कि बरवां फूलपुर थाना में जमीन का विवाद चल रहा है। हत्या की आशंका है। हम लोगों ने हर जगह पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि युवक की गुमशुदगी दर्ज है। सूचना मिली है मौके पर जाने से स्पष्ट हो पाएगा। नरायनपुर गांव में फांसी वाली घटना से तुरंत पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें