फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में शव मिलने का मामला: संक्रमण युक्त पानी पी रहे थे मरीज, परिजन व कर्मचारी, नहीं हो पाई शिनाख्त

Sat, 29 Apr 2023 07:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मंडलीय अस्पताल की टंकी में शव मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही मंडलीय अस्पताल की टंकियों की सफाई कराई जाने लगी। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इसके बाद टंकियों में दोबारा पानी भरा गया।अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि यह हद दर्जे की लापरवाही है।
विज्ञापन
कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के पानी टंकी में मिला अज्ञात युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलीय अस्पताल की टंकी में शव मिलने के बाद शुक्रवार को पूरे परिसर की टंकियों की साफ-सफाई कराई गई, फिर भी मरीज व उनके तीमारदार बाहर से पानी लेकर आए। डॉक्टर व कर्मियों के आवास पर भी बाहर से पानी मंगवाए गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: मंडलीय अस्पताल की पानी की टंकी में मिला युवक का सड़ा-गला शव, नौ घंटे बाद बाहर निकाला गया

पानी की एक टंकी में शव मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही मंडलीय अस्पताल की टंकियों की सफाई कराई जाने लगी। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इसके बाद टंकियों में दोबारा पानी भरा गया।अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि यह हद दर्जे की लापरवाही है। बदबूदार पानी आपूर्ति की शिकायत लगातार की जा रही थी, फिर भी कोई कदम नहीं उठाया गया। नतीजा रहा कि संक्रमण युक्त पानी पीना पड़ा है।
 

दुकानदार भी करते हैं अस्पताल के पानी का उपयोग

मंडलीय अस्पताल के बाहर दुकानदार भी अस्पताल परिसर से पानी भर कर ग्राहकों को पिलाने के साथ अपने दुकान का काम करते हैं। लोगों को जब पता चला कि वह सप्ताह भर से ऐसा पानी को पी रहे थे तो परेशान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

टंकी में मिले शव की शिनाख्त दूसरे दिन शुक्रवार को भी नहीं हो सकी। कोतवाली पुलिस युवक की शिनाख्त के लिए डीसीआरबी के साथ आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है। हाल के दिनों में जिले के पुलिस थानों में लिखी गई गुमशुदगी रिपोर्ट की तस्दीक भी की जा रही है, ताकि शव की शिनाख्त जल्द हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें