बीएचयू के दर्शन एवं धर्म विभाग में पोस्ट डॉक्टोरल फेलो डॉ. सौरभ राय ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में फेलोमीट में प्रतिभाग कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। प्रो. सतीश चंद्र दूबे के निर्देशन में पोस्ट डॉक्टोरल फेलो व गाजीपुर निवासी डॉ. सौरभ राय ने इस दौरान शैक्षणिक कार्य दार्शनिक राजा एवं रामराज्य की अवधारणा को प्रस्तुत किया। अपने प्रस्तुतीकरण की शुरुआत उन्होंने वाल्मीकि रामायण के श्लोक से की। उन्होंने बताया कि सत्य ही प्रारूप शब्द ब्रह्म है। सत्य में ही धर्म प्रतिष्ठित है। सत्य ही अविनाशी वेद है और सत्य से ही परम ब्रह्म की प्राप्ति होती है। ब्यूरो