फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नाव पलटने पर नाविक पर हुआ मुकदमा दर्ज, लापरवाही के चलते हो सकता था बड़ा हादसा

Mon, 28 Nov 2022 09:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

गंगा में नाव के तलहटी के पटरा टूट जाने के कारण तेजी से पानी भरने लगा। जिसके बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।  हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। नाविक की लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नाव से यात्रियों को बाहर निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट के सामने गंगा में नाव के तलहटी के पटरा टूट जाने के कारण तेजी से पानी भरने लगा। जिसके बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। नाविक की लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आज केदार घाट के रहने वाले नाविक अमित मांझी के खिलाफ दशाश्वमेघ थाने में पुलिस प्रशासन ने लापरवाही जान से खिलवाड़ बाबत धारा 280, 282 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी एस आई सुरेश सिंह रहे। आरोपी अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


उधर, गंगा के घाट पर लापरवाही देखने को मिल रही है। आज गंगा में जो भी नाव चल रही है अधिकतर नावों पर लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें