फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 4982 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 365 ने पार की पहली बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अग्निवीर सेना भर्ती रैली में रविवार को आजमगढ़ और गाजीपुर के 365 अभ्यर्थियों ने दौड़ की पहली बाधा पार की। 4982 अभ्यर्थियों ने भर्ती में हिस्सा लिया था। सोमवार को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद और गाजीपुर तहसील के 7485 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे मैदान में सुबह पांच बजे आजमगढ़ के फूलपुर, गाजीपुर के जखनिया व जमानिया तहसील के 7143 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसमें 4982 अभ्यर्थी शामिल हुए। 1600 मीटर दौड़ के साथ शारीरिक दक्षता, शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। इसमें कुल 365 अभ्यर्थी चयनित हुए।
16 नवंबर से शुरू हुई भर्ती में अब तक गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़ के अभ्यर्थियों की भर्ती हो चुकी। अब गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली और वाराणसी की भर्ती होनी है। छह दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती होगी। सेना अधिकारियों के अनुसार अग्निवीर बनने को 12 जिलों के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सबसे अधिक अभ्यर्थी गाजीपुर के हैं। वहीं, पास हुए अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन बहुत की बारीकी से किया जा रहा है। सीसी कैमरे की निगरानी में पूरी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। रात में ही आए अभ्यर्थियों को सुबह दौड़ के लिए टोकन का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें