फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचे पिता-पुत्र ने दौड़ाया, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

Sun, 09 Mar 2025 12:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जमीन पर अवैध कब्जा करने पहुंचे पिता-पुत्र ने दूसरे पक्ष के लोगों को जान से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। मामले में लालपुर पांडेयपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के गायत्री नगर कॉलोनी, पांडेयपुर में जमीन पर कब्जे की नीयत से पहुंचे लोगों ने मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से पिता-पुत्र ने दौड़ा लिया। पीड़ित पक्ष ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


गायत्री नगर कॉलोनी, पांडेयपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि 2004 में उन्होंने लमही में लालभुवन लाल से जमीन खरीद कर उसे छोड़ रखा था। 20 जनवरी को पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि जमीन पर कुछ लोग झोपड़ी बना रहे हैं। 

पड़ोसी की सूचना पर जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सविता राय, हेमंत राय और कुछ अज्ञात व्यक्ति उनकी जमीन पर खोदाई कर रहे थे। लाल भुवन लाल श्रीवास्तव और उसका बेटा ईंट से बाउंड्री बनाकर जमीन को घेर रहे थे। जब उन्होंने और उनके भाई ने विरोध किया तो लालभुवन और आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जमीन सविता राय को बेच दी गई है। तुम्हारी जमीन अब यहां नहीं है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पिता-पुत्र ने मौके से भाग जाने को कहा। न भागने पर हत्या कर जमीन में दफना देने की धमकी दी। विरोध करने पर गालीगलौज कर रहे लालभुवन लाल के ललकारने पर उसका बेटा आशीष श्रीवास्तव अपने चार-पांच साथियों के साथ हाथापाई करते हुए जान से मारने के लिए दौड़ा। उधर, इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें