लगभग डेढ़ घंटे बाद 10 से 15 लोग ट्रॉमा सेंटर में गालीगलौज और नारेबाजी करते हुए घुसे। इनमें अजीत यादव, शशांक यादव, अनिल यादव, हिमांशु और रंजीत यादव की पहचान हुई है। यह सभी 10 से 15 लोग ट्रॉमा सेंटर में उत्पात मचाते हुए मरीजों के बीच भय का माहौल बना दिए।
जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के आने की भनक लगने पर सभी भाग निकले। इस संबंध में लंका थाना प्रभारी ने बताया कि आठ नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विश्व सुंदरी पुल के नीचे गंगा में मिले शव की पहचान शुक्रवार को मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना के बाराडीह गांव निवासी पुनीत विश्वकर्मा (18) के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बाराडीह निवासी कन्हैया लाल विश्वकर्मा रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार को मोर्चरी हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बीते 24 अप्रैल की शाम घर से कोचिंग गया था। उसके बाद वापस घर नहीं आया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लगा। 25 अप्रैल को पुनीत की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।