फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पति की मौत के बाद ससुराल वाले कर रहे प्रताड़ित, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। थाना क्षेत्र के बसनी (ठाकुरपुर) गांव में पति की मौत के बाद एक महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गुलाबी देवी ने देवर नीरज, धीरज, कुंदन, शुभम और अन्य परिजनों पर उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति के निधन के बाद से ही परिजन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर 25 अप्रैल को उसे जबरन खाना खिलाकर पीटा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 21 अगस्त को लौटने पर आरोपियों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया और 90 हजार रुपये की एफडी अपने नाम करने का दबाव बनाया। मना करने पर चाकू से धमकाया और मोबाइल फोन तोड़ दिया। बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया की पीड़िता के लिखित शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें