फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 16 नवंबर को बेटी की शादी, गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में बुधवार रात सोमारू पटेल के घर में चोरी हो गई। बेटी की शादी के लिए बनवाए गहने भी चोर ले गए। सूचना पर पुलिस अफसर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। सोमारू ने बताया कि बेटी की शादी 16 नवंबर को है। ढाई लाख नकद, तीन सोने की चेन, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, कनफूल, चांदी की करधनी और तीन चांदी के पायल कमरे में बॉक्स में रखे थे। आधी रात के बाद चोर घर में घुसे। जिस कमरे में पत्नी सो रही थी। उस कमरे में ही चाबी रखी थी। चोर दूसरे कमरे का ताला खोलकर उसमें रखा बॉक्स उठा ले गए। एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा और थानाध्यक्ष निकिता सिंह पहुंचे। संजीव शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें