फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: परेड कोठी के होटल संचालक के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
परेड कोठी के होटल संचालक के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा
विज्ञापन


- लाइसेंस निरस्त किए जाने के बावजूद किया जा रहा था संचालन, एडीएम प्रोटोकॉल की तहरीर पर हुई कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। परेड कोठी स्थित होटल नंदनी पैलेस के मालिक दिनेश कुमार जायसवाल के खिलाफ सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एडीएम प्रोटोकॉल प्रकाश चंद्र की तहरीर के आधार पर की गई है। आरोप है कि होटल का लाइसेंस निरस्त किए जाने के बावजूद उसका संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

एडीएम प्रोटोकॉल के अनुसार, एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर 12 जून 2024 को होटल नंदनी पैलेस का सराय अधिनियम के तहत पंजीकरण निरस्त कर दिया गया था। साथ ही उसे बंद करने का आदेश दिया गया था। नौ अक्तूबर 2024 को होटल नंदनी पैलेस की जांच उन्होंने होमगार्ड श्याम नरायण तिवारी और तबरेज आलम से कराई। जांच में पाया कि होटल का संचालन किया जा रहा है। होटल बंद करने संबंधी आदेश की प्रति अनुपालन के लिए संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त और सिगरा थानाध्यक्ष को भी भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें