फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, सौरभ और गौरव की जोड़ी ने दिखाया दम

Thu, 13 Mar 2025 01:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में सौरभ और गौरव की जोड़ी ने दम दिखाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर और जूनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
कैरम प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सौरभ यादव और गौरव गुप्ता ने बुधवार को परमानंदपुर में आयोजित जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सब जूनियर और जूनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इसमें 40 बालकों ने प्रतिभाग किया। खेल के लिए कुल पांच बोर्ड लगाए गए थे। 

विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग में सौरभ यादव ने अपनी अंगुलियों का कमाल दिखाते हुए श्रेयांश को 20-14 से पराजित किया। टॉस जीतकर सौरभ की टीम ने सफेद गोटी से मुकाबले की शुरुआत की। पहली ही चांस में क्वीन जीतकर नौ अंक बनाए। 

सेमीफाइनल में सौरभ यादव ने मृत्युंजय को 20-12 से हरा दिया। साथ ही श्रेयांश ने रिपु यादव को 20-16 से हराया। जूनियर वर्ग के खिताबी मुकाबले में गौरव गुप्ता और नितिन प्रसाद के बीच संघर्ष हुआ। इसमें गौरव गुप्ता ने अंत में लगातार दो अंक बना कर मैच 20-18 से मुकाबले को जीत लिया। सेमीफाइनल में गौरव गुप्ता ने मोनू गौड़ को 20-15 से पराजित किया। इसके अलावा नितिन प्रसाद ने अभिजीत पटेल को 20-14 से मात दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें